✍️ बृजेश कुमार शर्मा
उत्तर प्रदेश: कानपुर के एक व्यापारी की कथित तौर पर पुलिसकर्मियों की पिटाई से मौत मामले में विपक्ष लगातार योगी सरकार पर हमलावर है। इसी कड़ी में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कारोबारी के परिवार से मिलने पहुंचे।
कानपुर में पीड़ित परिवार से मिलने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मीडिया से मुखातिब हुए और कहा कि समाजवादी पार्टी परिवार को 20 लाख की मदद कर रही है। अखिलेश ने कहा उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार में, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में पुलिस सुरक्षा नहीं कर रही है पुलिस लोगों की जान ले रही है। उत्तर प्रदेश में पुलिस का ऐसा व्यवहार किसी की सरकार में देखने को नहीं मिला। बाबा मुख्यमंत्री होने के बावजूद ऐसी घटनाएं लगातार हो रही है।
उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि अगर इस सरकार ने पहले हुई घटनाओं पर कार्यवाही की होती है तो मनीष गुप्ता की हत्या नहीं होती। आगे उन्होंने कहा कि झांसी में भी ऐसा ही घटना देखने को मिला था जिसमें पुष्पेंद्र यादव की हत्या पुलिस वालों ने कर दिया था।
अखिलेश यादव ने कहा कि यह कोई मामूली घटना नहीं है मुझे जानकारी मिली है कि उन्नाव में भी ऐसी घटना दोहराई गई है। पुनीत को तब तक न्याय नहीं मिलेगा जब तक सीबीआई जांच या हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में जांच ना हो। समाजवादी पार्टी पूरी तरह से परिवार के साथ हैं और मुझे उम्मीद है कि जिस दिन यह केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में जाएगा। उस दिन पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा और उदाहरण बनेगा कि इस तरीके की घटना ना हो। सच को मारने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार करती है।
पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…
झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…
गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…
प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…
रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…
रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…