✍️ शेखर सुमन
देवघर: साइबर थाना की पुलिस ने देवघर जिला के करौं थाना क्षेत्र के दिगबाद, पथरड्डा ओपी क्षेत्र के करहैया, पथरौल थाना क्षेत्र के करैयाटांड और कुंडा थाना क्षेत्र के गौरीपुर, तेतरिया और बांधडीह गांव से पंद्रह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को इस बाबत आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में पूरे मामले की जानकारी देते हुए मुख्यालय डीएसपी मंगल सिंह जामुदा ने बताया कि इन साइबर अपराधियों के पास से 27 मोबाइल, 36 सिम कार्ड, 15 एटीएम कार्ड, चार पासबुक, चार चेकबुक और एक लैपटॉप बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में 26 वर्षीय अनुज मंडल, 19 वर्षीय उदित दास, 38 वर्षीय किशोर दास, 25 वर्षीय कमलेश दास, 22 वर्षीय रोहित दास, 25 वर्षीय चंदन दास, 19 वर्षीय नंदलाल कुमार, 26 वर्षीय पवन मंडल, 19 वर्षीय मुकेश मंडल, 22 वर्षीय भारत मंडल, 24 वर्षीय अभिमन्यु मंडल, 30 वर्षीय रुपेश मंडल, 25 वर्षीय तुलसी मंडल, 23 वर्षीय नंदलाल मंडल और 22 वर्षीय नित्यानंद दास का नाम शामिल है। डीएसपी द्वारा यह जानकारी दी गयी कि गिरफ्तार साइबर अपराधी किशोर दास और अनुज मंडल का आपराधिक इतिहास रहा है। किशोर मंडल देवघर नगर थाना में दर्ज एक मामले में आरोपी है जबकि अनुज मंडल पश्चिम बंगाल के फरक्का थाना में दर्ज साइबर अपराध में आरोपी है। इसके अलावे डीएसपी ने बताया कि इन साइबर अपराधियों द्वारा साइबर ठगी की घटना को अंजाम देने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जाते थे। साइबर अपराधी गूगल सर्च इंजन का कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को लॉटरी का प्रलोभन देकर पैसों की ठगी करते थे। साथ ही ये साइबर अपराधी फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन करते हैं और उन्हें बताते हैं कि उनका एटीएम बंद होने वाला है। इसके अलावा केवाइसी अपडेट कराने के नाम पर भी ठगी की जाती है। इन अपराधियों द्वारा साइबर ठगी के लिए गूगल पे का भी सहारा लिया जाता था। साथ ही साइबर अपराधियों द्वारा वर्चुअल पेमेंट एड्रेस के माध्यम से भी ठगी की जाती थी।
पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…
झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…
गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…
प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…
रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…
रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…