यूपी के पूर्वांचल में जमीनी खबरों के साथ काम कर रहा ‘बस्ती खबर’ का डिजिटल मीडिया स्टार्टअप

उत्तर प्रदेश: बस्ती खबर भारत का एक डिजिटल हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस न्यूज़ मीडिया स्टार्टअप का नाम मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से लिया गया है। इसकी शुरुआत स्वतंत्र पत्रकार राजन चौधरी ने 30 अक्टूबर 2018 को की थी।

बस्ती खबर संपादक

बस्ती खबर (Basti Khabar) मुख्य रूप से मिनिस्ट्री ऑफ कारपोरेट अफेयर इंडियन गवर्नमेंट के तरह कंपनी एक्ट के अंतर्गत रजिस्टर्ड बस्ती खबर प्राईवेट लिमिटेड का एक प्रभाग है। जो एक नॉन-प्रोफीटेबल कंपनी है। जिसके फाउंडर/डायरेक्टर राजन चौधरी हैं। राजन चौधरी मूलतः उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के निवासी हैं। जो विभिन्न मीडिया संगठनों के लिए खबरों का संकलन करते हैं, राजन चौधरी मुख्य रूप से युवा, रोजगार, महिला, स्वास्थ्य, समाज, पर्यावरण, प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न मुद्दों पर समाचार संकलित करते हैं।

बस्ती खबर न्यूज़ बीट

बस्ती खबर वेब समाचार पोर्टल करेंट पॉलिटिकल न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, डेटा, टेक्नोलॉजी, रोजगार और साहित्य की खबरों का प्रकाशन करता है। बस्ती खबर अपनी विशेष खबरों को अपने ई-पेपर माध्यम द्वारा प्रकाशित करता है। जो पाठकों के लिए एकदम निःशुल्क उपलब्ध है।

बस्ती खबर का इतिहास और इसकी उत्पत्ति

राजन बताते हैं कि, “बस्ती (Basti) जिले के प्रसिद्ध साहित्यकार व आलोचक आचार्य रामचंद्र शुक्ल के लेखन से प्रेरित होकर इसकी शुरुआत की गई थी। शुरुआती दिनों में बस्ती खबर पोर्टल पर केवल जिला स्तरीय समाचार प्रकाशित होते थे। लेकिन बीतते समय के साथ-साथ और लोगों के बीच इसकी बढ़ती लोकप्रियता के कारण इसका विस्तार हुआ और आज के समय में बस्ती खबर राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, भ्रष्टाचार, पर्यावरण, अपराध सहित तमाम गतिविधियों और मुद्दों पर लेख, ऑडियो, वीडियो, फोटो आधारित राज्य स्तर के समाचारों के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के समाचार भी प्रकाशित करता है”।

बस्ती खबर विशेष

बस्ती खबर लगभग उत्तर के सभी जिलों की जमीनी खबरें भी संकलित करता है। बस्ती खबर न्यूज़ पोर्टल में अधिकांश स्वतंत्र पत्रकार अपने समाचार प्रकाशित करते हैं। बस्ती खबर न्यूज़ पोर्टल में लिखने वाले अधिकाश लोगों में लेखक, स्वतंत्र पत्रकार, आलोचक, अधिवक्ता, डॉक्टर्स, और शिक्षाविद शामिल हैं।

बस्ती खबर का उद्देश्य

प्रदेश और राज्य सरकारों द्वारा चलाई जा रहीं जनहित की योजनाओं का जनता के बीच शत प्रतिशत पहुंच का आंकलन करना, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार देने के दावों की पड़ताल, चुनावी घोषणाओं के बाद जनता को मिलने वाले सुविधाओं की सच्चाई, समाज में शोषित व पीड़ित समुदायों की खोज करना व उनके बेहतरी के प्रयास में खबरों का संकलन करना और भारतीय सामाजिक संरचना को मजबूती प्रदान करने वाली खबरों को संकलित कर उसे प्रकाशित करना बस्ती खबर (Basti Khabar) न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य है।

Jharkhand Aaj Kal

Share
Published by
Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

क्रियायोग की सरिता में डुबकी लगाने के लिए प्रोत्साहन (श्री श्री लाहिड़ी महाशय की 196वीं जयंती पर विशेष)

“पौराणिक कथाओं में जिस प्रकार गंगा ने स्वर्ग से पृथ्वी पर उतरकर अपने तृषातुर भक्त…

4 weeks ago

बजट पर किया कटाक्ष, तो पूर्व भाजपा नेता कुणाल षाड़ंगी को लोग कहने लगे भला बुरा, फिर कुणाल ने दिया करारा जवाब

आज केंद्रीय बजट को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया। जिसमें मिडिल क्लास को…

3 months ago

एक ज्ञानावतार का हृदय(श्री श्री स्वामी श्रीयुक्तेश्वर गिरि जी का 169वां आविर्भाव दिवस)

“मैं तुम्हें अपना अशर्त प्रेम प्रदान करता हूँ,” अपने निर्मल प्रेम के इस शाश्वत वचन…

6 months ago

ढुलू महतो अब लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, धनबाद से बने भाजपा के उम्मीदवार

बाघमारा के भाजपा विधायक, कोयलांचल के युवाओं के चहेते, गरीबों की आवाज के नाम से…

7 months ago

दो महान् सन्तों श्री श्री परमहंस योगानन्द और स्वामी श्री युक्तेश्वरजी के महासमाधि दिवस पर विशेष

सहस्राब्दियों से भारतवर्ष की पवित्र भूमि को अनेक महान् दिव्य आत्माओं के चरणों के स्पर्श…

8 months ago