बंद दाल भात केंद्र खुलवाने के लिए धनंजय कुमार पुटूस ने की पहल, रामगढ़ डीसी को लिखा पत्र

रामगढ़ : गरीबो, मजदूरो एवं असहायों के लिए शुरू की गई सरकार की महत्वकांक्षी “मुख्यमंत्री दाल भात योजना” रामगढ़ जिला में बंद है, जिस कारण गरीबों एवं जरूरतमंदों को पाँच रुपये में खाना नहीं मिल पा रहा है। गरीबों को हो रही दिक्कत से निजात दिलाने के लिए प्रदेश भाजपा नेता एवं आरबीएसएस के केंद्रीय अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस सामने आए हैं और दाल भात केंद्र को पुनः खुलवाने के लिए रामगढ़ उपायुक्त को आवेदन दिए हैं।
रामगढ़ उपायुक्त को दिए आवेदन में धनंजय कुमार पुटूस ने कहा है कि गरीबों,मजदूरों एवं अन्य असहाय वर्गों के लिए चलाई जा रही मुख्यमंत्री दाल भात योजना रामगढ़ जिला में सुचारू रूप से नहीं चल रही है। वर्तमान में रामगढ़ जिला में संचालित अधिकांश केंद्र बंद है। जिस कारण इसका लाभ ले रहे गरीब, मजदूर व असहाय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
केंद्र खुले रहने से यह गरीब लोग पाँच रुपये में अपना पेट भर ले रहे थे, लेकिन अब इन्हें अपना पेट भरने के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। कई लोग तो भीख मांग कर खाने को मजबूर हो गए हैं। जल्द से जल्द इन केंद्रों को खोल कर गरीबो को पाँच रुपये में खाना उपलब्ध कराया जाए।

Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

3 months ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

3 months ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

3 months ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

3 months ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

3 months ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

5 months ago