बोकारो के मजदूर की मलेशिया में मृत्यु, शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने शव लाने के लिए विदेश मंत्री से किया आग्रह

बोकारो जिले के पेंक गांव निवासी हरिलाल महतो जो मलेशिया में लैरिको टावर कंपनी में कार्यरत थे उनका विगत 15.06.21 को टावर से गिरने के कारण मृत्यु हो गयी पर उनका शव अब तक परिजनों को नही मिला है। आज इस मामले को लेकर शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से आग्रह किया कि उक्त युवक के शव को उनके परिजनो को दिलाने की कोशिश की जाए और साथ में उनके निर्धन परिजनों को उचित मुआवजा दिलवाई जाए।
इस मामले को इससे पहले बोकारो के एक समाजसेवी खगेंद्र महतो ने 20 जून को ही उठाया था और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मंत्री जगरनाथ महतो से हस्तक्षेप करने की मांग की थी पर अब तक कोई सुधि नहीं ली गई है।
ज्ञात हो कि मृतक विगत 5 सालो से larico कंपनी में कार्यरत थे, और वो अपने पीछे पत्नी व चार बच्चो को छोड़ गए। ऐसे में उनके समक्ष बेहद गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है।
आशा है विदेश मंत्री और मुख्यमंत्री जरूर मृतक के शव को स्वदेश लाने का प्रयास करेंगे और परिजनों को आर्थिक सहायता भी जल्द मुहैया कराई जाएगी।

Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

3 months ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

3 months ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

3 months ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

3 months ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

3 months ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

5 months ago