वृंदा करात के द्वारा एनआईए को नेशनल क्रिमिनल एजेंसी बताना पाकिस्तान की भाषा बोलने के समान – प्रतुल शाहदेव

कल गुरुवार 15 जुलाई 2021 को वाम दलों ने एक्टिविस्ट फादर स्टेन स्वामी के मृत्यु को लेकर रांची में राजभवन मार्च किया। इसमें माकपा की पोलित ब्यूरो सदस्य सह झारखंड प्रभारी वृंदा करात भी शामिल हुई, उन्होंने इस दौरान फादर स्टेन स्वामी के मृत्यु पर सवाल उठाए और सरकार से उनकी मौत की न्यायिक जांच की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि यह भाजपा प्रायोजित साजिश है और जांच एजेंसी एनआईए को नेशनल क्रिमिनल एजेंसी कहा।
उनके इस बयान पर झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कड़ी आपत्ति जताई है, और कहा कि एनआईए ,आईबी और तमाम सुरक्षा एजेंसियां अपनी जान पर खेलकर और कुर्बानी देकर देश की एकता और संप्रभुता को बनाए रखने के लिए लगी रहती है, और उनके प्रति ऐसा बयान देना पाकिस्तान की भाषा बोलने के समान है। एनआईए की वजह से देश के खिलाफ बड़े- बड़े अंतरराष्ट्रीय साजिशों और टेरर फंडिंग के मामलों का खुलासा हुआ है। लेकिन ऐसा लगता है श्रीमती करात को यह पसंद नहीं है। प्रदेश प्रवक्ता ने आगे कहा की राजनीति अपनी जगह है लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों का मनोबल तोड़ने का किसी को हक नहीं है। माकपा को तुरंत श्रीमती वृंदा करात के इस बयान के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।
— Pratul Shah Deo🇮🇳 (Modi ka Parivar) (@pratulshahdeo) July 16, 2021
प्रतुल शाहदेव ने वृंदा करात के उस बयान का भी कड़ा विरोध किया है जिसमें उन्होंने स्टेन स्वामी की मौत को भाजपा प्रायोजित साजिश बताया था। स्वामी पर देशद्रोह के गंभीर आरोप लगे थे और उनके पक्ष में इस तरह का वक्तव्य देना अशोभनीय है।