रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झामुमो की वरिष्ठ विधायक और गुरुजी की पुत्रवधू सीता सोरेन द्वारा ट्वीट कर अपने पार्टी के वर्तमान नेतृत्व को दलाल और बेईमान बताने को सच को स्वीकारने की हिम्मत करने वाली घटना बताया है। प्रतुल ने कहा भाजपा एक लंबे समय से कह रही थी कि वर्तमान सरकार में दलाली और भ्रष्टाचार चरम पर है। आज सत्ताधारी दल के वरिष्ठ विधायक ने भी इस बात पर मुहर लगा दी।
प्रतुल ने कहा कि श्रीमती सीता सोरेन ने बिल्कुल सही व्यक्त किया है कि जल जंगल और जमीन को बचाने का नारा देने वाली पार्टी आज खुद इन्हीं चीजों के समूल विनाश पर लगी है।
प्रतुल ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को अपने ऊपर और अपने पार्टी के ऊपर लगे जवाब पर स्थिति स्पष्ट करना चाहिए।उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में अराजकता और भ्रष्टाचार चरम पर है। अवैध खनन और अवैध कारोबार ने सारी सीमाएं तोड़ दी हैं और अब तो सत्ताधारी दल की विधायक भी इस बात को स्वीकार रहे हैं।
प्रतुल ने कहा इस सरकार में हत्याएं और महिलाओं पर अत्याचार भी चरम पर है। सत्ताधारी गठबंधन अवैध वसूली में लगा है। उन्होंने कहा कि अगर झामुमो नेतृत्व सीता सोरेन जी की बात पर चुप्पी साध लेता है तो इसका मतलब साफ है कि वह भी सीता सोरेन जी के द्वारा लगाए गए आरोपों से सहमत हैं।
पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…
झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…
गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…
प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…
रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…
रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…