भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने राज्य सरकार को आज आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हेमंत सरकार ने दबाव में ब्लैक फंगस को महामारी घोषित तो कर दिया परंतु उसके नियमो के अनुपालन के लिये माननीय न्यायालय को हस्तक्षेप करना पड़ रहा जो सरकार के लिये शर्म की बात है।
उन्होंने रिम्स में इलाजरत ब्लैक फंगस से ग्रसित गिरिडीह ज़िला निवासी उषा देवी के न्यायालय के पहल पर हुए ऑपरेशन पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।
कहा कि राज्य सरकार सस्ती लोकप्रियता के लिये फैसले तो लेती है परंतु उसका अनुपालन कराना भूल जाती है। आज राज्य की जनता को उनके बुनियादी सुविधाओं केलिये न्यायालय की शरण मे जाने को मजबूर होना पड़ रहा। सभी कार्यों में न्याय दिलाने के लिये माननीय न्यायालय को फटकार लगानी पड़ रही है।
सरकार में शामिल सहयोगी दलों को भी केवल अपने पद, प्रतिष्ठा, कुर्सी की चिंता सता रही, उन्हें राज्य की जनता के समस्याओं के समाधान में कोई रुचि नही है।
पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…
झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…
गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…
प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…
रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…
रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…