पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी थाना अंतर्गत माहुल बेड़ा गांव के युवक मोहम्मद शाकिब अंसारी को उड़ीसा के एक युवक अब्दुल अंसारी ने दुबई में नौकरी का लालच देकर टूरिस्ट वीजा में दुबई भेज दिया। शाकिब गत 24 अप्रैल 2022 को मुंबई से दुबई गया पर वहां जाकर उसे धोखा का पता चला, वहां पर कुछ भारतीयों की मदद से किसी प्रकार गुजर बसर कर रहा। वहीं टूरिस्ट वीजा होने के कारण उसकी अवधि भी मई माह में ही समाप्त हो गई है। मोहम्मद साकिब गरीब परिवार से हैं और नौकरी नहीं मिलने के कारण दूर देश में फंसा हुआ है। इधर उसकी मां की भी तबियत ठीक नही। अपने बेटे को वापस भारत लाने के लिए उसकी मां (परवीन बानो) ने मुसाबनी के प्रखंड विकास पदाधिकारी को पत्र लिख दुबई से वापस लाने के लिए आग्रह किया है।
इस संबंध में जब बहरागोड़ा के पूर्व विधायक एवं वर्तमान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी को पता चला तो उन्होंने तुरंत विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को ट्विटर के माध्यम से पूरी वस्तुस्थिति की जानकारी दी है और आग्रह किया है कि मुसाबनी के इस गरीब युवक की मदद की जाए और जल्द से जल्द दुबई से निकाल इसे अपने घर लाने की कोशिश की जाए।
पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…
झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…
गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…
प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…
रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…
रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…