राँची: बहरागोडा पूरे झारखंड का एक मात्र प्रखंड है जहाँ प्रखंड स्तर पर अग्निशमन सेवा उपलब्ध है। लेकिन स्थानीय विभागीय उदासीनता के कारण यहाँ उपलब्ध दो वाहनों में से एक पिछला कई महीनों से ख़राब पड़ा है और दूसरे की स्थिति भी दयनीय है।
वहीं अग्निशमन कर्मचारियों के आवास की हालत भी जर्जर स्थिति में है। केंद्र होने के बावजूद यहां प्रशिक्षित और कर्मचारियों की आवश्यकता है। कम कर्मचारियों के कारण इसके रख रखाव में भी समस्या है।
इस विभागीय उदासीनता के कारण महत्वपूर्ण विभाग की हालत के मद्देनजर आज भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी मिले महानिदेशक – होम गार्ड व अग्निशमन सेवाएं , एम वी राव से और इस संबंध में विस्तृत जानकारी उन्हे दी और इस ओर जल्द से जल्द कार्रवाई करने का आग्रह किया। कुणाल षाडंगी ने उन्हे बताया कि सभी उपकरणों और गाड़ियों की दुरुस्त करने के साथ कर्मचारियों की क्षमता भी बढ़ानी होगी क्योंकि अब जाड़े का मौसम आ रहा और इस दौरान आग लगने के मामलो में ज्यादातर वृद्धि होती है। प्रदेश प्रवक्ता ने आशा जताई है कि विभाग इस ओर अवश्य ध्यान देते हुए उचित कार्रवाई करेगी।
पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…
झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…
गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…
प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…
रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…
रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…