राज्य में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था पर भड़के भाजपा प्रदेश प्रवक्ता, कहा: मंत्री मस्त, जनता त्रस्त

झारखंड में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सूबे की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने हेमंत सरकार पर जबरदस्त पलटवार किया है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने इस बाबत बयान जारी करते हुए स्वास्थ्य विभाग को आड़े हाथों लेते हुए कोल्हान की बड़े शासकीय अस्पताल एमजीएम में व्याप्त लापरवाही के मसले पर सरकार को विफल बताया।
कहा कि राज्य में कैबिनेट मंत्री एयरकंडीशन कमरे और गाड़ियों में ऐश फरमा रहे हैं, वहीं जनता को अस्पतालों में मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिलती। स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले की एमजीएम अस्पताल के आईसीयू में एसी ख़राब पड़े हैं, और बड़े चिकित्सकों के दफ्तरों की व्यवस्था दुरुस्त है।
भाजपा प्रवक्ता षाड़ंगी ने झारखंड सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था अबतक के निचले पायदान पर तो थी ही, अब स्वास्थ्य व्यवस्था भी वेंटिलेटर पर लेट चुकी है। न तो टीकाकरण में, न ही डॉक्टरों की कमी से और न ही आने वाले समय में कोरोना से जुड़े किसी संभावित ख़तरे को लेकर सरकार के स्तर पर कोई तैयारी दिखती है। मंत्रियों में सिर्फ़ झूठी वाहवाही लेने की होड़ मची हुई है और जनता इनकी प्राथमिकता में कहीं नहीं है। कुछ दिनों पहले स्वास्थ्य मंत्री ने घोषणा की कि 500 करोड़ रुपये में MGM का कायाकल्प होगा। कई विभागों में विभागाध्यक्ष नहीं हैं और करोड़ों रूपये की मशीनें ऑपरेटर के अभाव में सढ रही हैं। बिना पैरवी के ज़रूरतमंद गर्भवती महिलाओं का ईलाज नहीं हो पाता है। हाल में माननीय मंत्री महोदय के ज़िले के मुसाबनी की एक औरत के गर्भ में ही बच्चे की मृत्यु हो गई  लेकिन चार दिनों तक मृत शिशु को माँ के शरीर से निकाला नहीं गया। सरकार बने दो साल से ज़्यादा समय हो चुका है। राज्य सरकार में अगर हिम्मत है तो स्वास्थ्य विभाग में केंद्र सरकार और अन्य मदों से मिली राशि के ऑडिट करवाया जाए और राज्य सरकार जनता के सामने सार्वजनिक करे कि विभाग ने किन बिंदुओं पर कैसे पैसे खर्च किए हैं।

कहा कि सस्ती बयानबाज़ी छोड़ विभागीय मंत्री को युद्ध स्तर पर व्यवस्था सुधारने की कोशिश करनी चाहिए।

Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

3 months ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

3 months ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

3 months ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

3 months ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

3 months ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

5 months ago