झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो द्वारा भाजपा नेता विधायकदल बाबूलाल मरांडी को 2 वर्ष से ज्यादा बीत जाने के बाद भी नेता प्रतिपक्ष नही बनाये जाने प्रदेश भाजपा आक्रोशित है।
आज रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में भाजपा विधायकदल एवम सांसद गण की महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,नेता विधायकदल बाबूलाल मरांडी क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र त्रिपाठी सहित सांसद एवम विधायकगण उपस्थिति थे। बैठक में राज्य विधानसभा में बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष नही बनाये जाने पर आक्रोश व्यक्त किया गया।
बैठक के बाद पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जिसमे सांसद एवम विधायकगण शामिल थे ने राजभवन जाकर महामहिम राज्यपाल से मुलाकात की एवम ज्ञापन सौंपा।
मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखंड विधानसभा अध्यक्ष द्वारा 2 वर्ष बीत जाने के बाद भी भाजपा विधायकदल के नेता बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष नही बनाया जाना लोकतंत्र की हत्या है।
दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य सरकार के इशारे पर विधानसभा अध्यक्ष निर्णय नही ले रहे। यह सरकार सदन को संवैधानिक प्रक्रियाओं से नही बल्कि तानाशाह की तरह चलाना चाहती है।
उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार गठन के 26 महीने बीत चुके हैं परंतु सदन की कार्यवाही बिना नेता प्रतिपक्ष के चलाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सर्व सम्मति से राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री एवम राजधनवार के विधायक बाबूलाल मरांडी जी को पार्टी के विधायकदल का नेता चुना है।जिसकी विधिवत सूचना माननीय विधानसभा अध्यक्ष को दी जा चुकी है। परंतु यह राज्य के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है कि 2 वर्ष से ज्यादा बीत जाने के बाद भी बाबूलाल मरांडी को विधानसभा अध्यक्ष द्वारा नेता प्रतिपक्ष का दर्जा नही दिया गया है।
उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से लोकतंत्र की हत्या है तथा सत्ता पक्ष द्वारा राज्य को तानाशाही तरीके से चलाने की मंशा को उजागर करता है।
कहा कि नेता प्रतिपक्ष के अभाव में राज्य के महत्वपूर्ण विधायी कार्य एवम संवैधानिक नियुक्तियां प्रभावित हैं।
भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने आज राजभवन में ज्ञापन सौंपकर राज्य के संवैधानिक प्रमुख महामहिम राज्यपाल से इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…
झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…
गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…
प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…
रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…
रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…