भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आरती कुजूर अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष और सदस्य से मुलाक़ात की। प्रदेश अध्यक्ष ने अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष हर्ष चौहान और सदस्य अनंत नायक से मुलाक़ात कर थानेदार रूपा तिर्की हत्याकांड से सम्बंधित दस्तावेज और फोटो ग्राफ सौपे साथ ही हत्याकांड से जुड़ी जानकारी दिया और कहा कि झारखण्ड सरकार कैसे रूपा तिर्की हत्याकांड को आत्महत्या बता रही है।
उन्होंने कहा कि झारखण्ड सरकार और पुलिस प्रशासन शुरू से ही इसे आत्महत्या करार देने में लगी है, कैसे रूपा के परिजनों की सहमति के बगैर पोस्टमार्टम कराया, परिजनों के साहेबगंज में होने के बाबजूद उनकी जानकारी के बगैर रूपा के शव को रांची रवाना कर दिया। रूपा के शव में लगे चोट और शव की स्थिति देख परिजन और झारखंडी समाज ने इसे हत्या कह जब इसकी सीबीआई जाँच की मांग की तो पुलिस ने पहले परिजनों को लालच दिया जब परिजन झुके नहीं तो पिता को ही अप्राथमिक अभियुक्त बना दिया। यह इसलिए किया क्यूंकि इस हत्याकांड में मुख्यमंत्री जी के दाहिने हाथ और विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा, दाहू यादव का नाम आ रहा है। आरती कुजूर ने हत्याकांड से जुड़ी तमाम बातों से आयोग को अवगत कराया, साथ ही झारखण्ड सरकार और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया एवं आयोग से रूपा तिर्की हत्याकांड की त्वरित जाँच कर परिजनों को न्याय देने की गुहार लगाई
पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…
झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…
गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…
प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…
रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…
रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…