बच्चे की इलाज में हो रही दिक्कत पर सामाजिक कार्यकर्ता ने मांगी बेरमो विधायक से मदद, विधायक ने प्रतिनिधि को अस्पताल भेज तत्काल मदद पहुंचाई

अभिनाष एक डेढ़ साल का बच्चा गंभीर रूप से बीमार है और सेंट्रल अस्पताल,बेरमो में इलाजरत है। माता पिता नावाडीह ब्लॉक क्षेत्र के रहने वाले हैं और उनकी आर्थिक हालत कमजोर होने से बच्चे के इलाज में लगातार दिक्कत हो रही थी।

सामाजिक कार्यकर्ता कुणाल शुक्ला को जैसे ही इस पीड़ित बच्चे के बारे में सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली, उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी बेरमो के विधायक कुमार जयमंगल तक पहुंचाई और बच्चे के समुचित इलाज हेतु आग्रह किया। कुणाल के आग्रह पर बेरमो विधायक ने तत्काल अपने प्रतिनिधि सुनील कुमार को पीड़ित बच्चे से मिलने के लिए अस्पताल भेजा और अस्पताल प्रबंधन को निर्देश भी दिया गया की इस बच्चे का अच्छे से इलाज किया जाए तथा किसी प्रकार की बाधा आर्थिक रूप से इसके इलाज आए तो आवासीय कार्यालय को सूचित करे। बच्चे की स्थिति में अभी सुधार है।

विधायक कुमार जयमंगल द्वारा तत्काल संज्ञान लेने और इस परिवार को मदद पहुंचाने पर कुणाल शुक्ला ने उनका दिल से आभार व्यक्त किया है।

Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

3 months ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

3 months ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

3 months ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

3 months ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

3 months ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

5 months ago