स्थानीय युवाओं को आउटसोर्सिंग में उनके योग्यता अनुसार कार्य दे BCCL :- अभिषेक सिंह,भाजपा नेता

धनबाद: गुरुवार को झरिया के ऐना कोलियरी में धनबाद और उसके असपास के सैकड़ो की संख्या में युवाओं ने बैठक किया, जिसमें भाजपा नेता अभिषेक सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए। युवाओं ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर अभिषेक सिंह का स्वागत किया। युवाओं को संबोधित करते हुए अभिषेक सिंह ने कहा कि आज हम युवाओं के साथ मिलकर यह मांग करते है BCCL अपने परियोजना और क्षेत्रों में संचालित आउटसोर्सिंग के कार्यों में स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाएं, जो युवा अपरेंटिस और आई. टी.आई उत्तीर्ण है उन्हें उनकी योग्यता अनुसार रोजगार उपलब्ध करवाया जाए, साथ ही साथ राज्य सरकार से भी मांग करते है कि उन्होंने जो स्थानीय उद्योगों में शत प्रतिशत स्थानीय युवाओं को रोजगार की घोषणा की है उससे पूरा करने में निर्णायक कदम उठाए जिससे राज्य के युवाओं को फायदा मिल सके। बैठक में युवाओं के साथ आगे की रणनीति में भी चर्चा की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से जितेंद्र प्रसाद, पवन कुमार साहू,सूरज कुमार,सुनील गुप्ता, प्रकाश नायक, औरंगजेब अली, छोटू कुमार, धनंजन तिवारी,मकसुद,मनोज यादव आदि थे।

Jharkhand Aaj Kal

Share
Published by
Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

3 months ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

3 months ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

3 months ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

3 months ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

3 months ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

6 months ago