Categories: समाचार

बैनर पोस्टर की ये सरकार कोरोना जांच मशीन खरीदने में विफल……:- दीपक प्रकाश

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने आज राज्य सरकार पर कड़ा प्रहार किया।

उन्होंने कहा कि यह सरकार केवल पोस्टर बैनर की सरकार बन कर रह गई है। झूठे प्रचार प्रसार के लिए जनता की गाढ़ी कमाई से जमा करोड़ो रूपये पानी की तरह बहाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मंत्रियों के महंगे गाड़ी एवम बड़े बंगले के लिए राज्य सरकार चिंतित है परंतु कोरोना जांच केलिय जीनोम सिक्वेंसिंग मशीन खरीदने में सरकार अबतक विफल रही है।

उन्होंने कहा कि ओमिक्रोन वायरस से कोरोना की तीसरी लहर की संभावना दिखने लगी है परंतु राज्य सरकार जांच मशीन खरीदने में टाल मटोल कर रही है। मीडिया में मशीन खरीदने की नई नई तारीखे घोषित की जा रही।
कहा कि कोरोना जांच की रिपोर्ट ओड़िसा से आने में 25 दिन से भी ज्यादा लग जा रहे। फिर ऐसे में संक्रमण को नियंत्रित करना कठिन होगा।

प्रकाश ने राज्य में टीकाकरण की धीमी रफ्तार पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार इस दिशा में गंभीर नही है। कहा कि अभी तक राज्य के 74प्रतिशत लोगो को ही कोविड टीका का पहला डोज़ लग सका है । सरकार बताये की आखिर 15 जनवरी तक पूर्ण टीकाकरण का लक्ष्य कैसे पूरा होगा।

Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

3 months ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

3 months ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

3 months ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

3 months ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

3 months ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

5 months ago