नाम्या स्माइल फाउंडेशन द्वारा जोहार पीरियड्स अभियान के तहत मेंस्ट्रूपीडिया कॉमिक बुक का वितरण और जागरूकता अभियान चलाया गया

जमशेदपुर: नाम्या स्माइल फाउंडेशन के द्वारा सोमवार को जमशेदपुर के सीक्रेट हार्ट कॉन्वेंट स्कूल में 660 छात्राओं के बीच जोहार पीरियड्स अभियान के तहत मेंस्ट्रूपीडिया कॉमिक बुक का वितरण किया गया।

आज भी माहवारी पर बात करना उतना सहज नहीं हो पाया है।इसी को ध्यान में रखकर मेंस्ट्रूपीडिया के साथ नाम्या फाऊंडेशन हाथ मिलाकर काम कर रही है।दोनों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान के तहत सुदूरवर्ती देहात क्षेत्रों और शहरी इलाक़ों की बच्चियों के बीच माहवारी की प्रक्रिया को आसानी से समझाने वाली कॉमिक पुस्तकों का वितरण किया जा रहा है।


संस्था की सदस्य ध्वनि अडेसरा एवं गर्विता टौंक ने मेंस्ट्रूपीडिया कॉमिक बुक एवं जोहार पीरियड्स वीडियो के माध्यम से विद्यार्थियों को माहवारी और उससे जुड़े सभी विषयों पर विस्तृत जानकारी दी।

संस्था के सदस्य निकिता मेहता ने कहा कि माहवारी को लेकर आज भी समाज में लोग खुल कर बात करने को तैयार नहीं हैं। इसमें अब बदलाव की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस बदलाव की शुरूआत माहवारी के प्रति बच्चियों को शिक्षित और जागरूक करके ही की जाएगी।

मौके पर नाम्या स्माइल फाउंडेशन से निकिता मेहता, निर्मल कुमार, ध्वनि अडेसरा,गर्विता टौंक एवं स्कूल के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Jharkhand Aaj Kal

Share
Published by
Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

3 months ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

3 months ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

3 months ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

3 months ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

3 months ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

5 months ago