हेमंत सरकार में दलितों का उत्पीड़न बढ़ा- अमर कुमार बाउरी

आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यक्रम में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह चंदनकियारी विधायक अमर कुमार बाउरी ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हेमंत सरकार में दलित समाज को प्रताड़ित किया जा रहा। अत्याचार करने वालों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। चाहे भूख से मौत हो या बलात्कार की घटनाएं , इसमें दलित समाज प्रभावित हो रहा।

उन्होंने आगे कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना काल में हमारे कार्यकर्ताओं ने बेहतरीन कार्य किए हैं, लेकिन कार्य अभी समाप्त नहीं हुआ है। हमें अपने समाज के शत प्रतिशत लोगों का टीकाकरण करवाना है। समाज मे अभी भी कुछ लोगों में टीकाकरण को लेकर भ्रांतियां हैं, जिसे दूर कर उनका टीकाकरण करवाना है। 

उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा ने अनुसूचित समाज के खिलाफ हो रहे अत्याचार को लेकर कई बार धरना प्रदर्शन किया और राज्यपाल से मिलकर ज्ञापन सौंपा। इसमें मुख्य रूप से भूखल घासी और उसके परिजन की भूख से मौत, जामताड़ा के चिरुडीह में दलित समाज के लोगों को बेघर करना, चाईबासा के मझगांव में अनुसूचित समाज के लोगों को प्रताड़ित और उनके साथ मारपीट करना, ठंड से मौत आदि मुद्दों पर आंदोलन किया और राज्यपाल से मिलकर उच्च स्तरीय जांच की मांग का ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि मोर्चा के प्रयास के बाद प्रशासन पर दबाव बना है और समाज के लोगों के दिलों में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रति विश्वास बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई लंबी है। अभी भी कई ऐसे मुद्दे हैं जिसके खिलाफ सरकार और प्रशासन को घेरने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कई जिलों में जाति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किए जा रहे हैं, अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति योजना का संचालन राज्य सरकार सही तरीके से नहीं कर रही एवं जिले के अन्य समस्या को लेकर हमें सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करना है।

उन्होंने कहा कि आज की कार्यसमिति बैठक में जो भी कार्य प्रदेश, जिला और मंडल स्तर पर दिए गए हैं उन सभी कार्यों को तय समय सीमा में पूर्ण करना है ताकि हमारा संगठन मजबूत बने। 

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री एवं कांके के पूर्व विधायक जीतू चरण राम ने अपने संबोधन में कहा कि कोविड काल के दौरान अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बेहतरीन कार्य किया है। लोगों तक सेवा पहुंचाने का कार्य हमारे कार्यकर्ताओं ने अनुशासित रूप से किया है। साथ ही टीकाकरण के कार्य में भी हमारे कार्यकर्ताओं ने बेहतरीन कार्य किया है। अभी भी लक्ष्य से हम थोड़े दूर हैं। ऐसे में हम सभी को मिलकर अपने समाज के शत-प्रतिशत लोगों का टीकाकरण करवाना हमारा लक्ष्य होगा।

उन्होंने कहा कि हमारे समाज को सदियों से शोषित किया जाता रहा है। लेकिन हमारा समाज अपने विकास को अपना लक्ष्य मानकर कार्य करती रही। 

उन्होंने कहा कि हमें ईमानदारी पूर्वक मोर्चा और संगठन को मजबूत बनाना है, ताकि राष्ट्रीय स्तर पर जो मोर्चा की पहचान बनी है वह बरकरार रह सके। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वह मोर्चा को मजबूत बनाए और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास कार्यों को पहुंचाएं।

आज की बैठक में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का विस्तार करते हुए अनामिका जुही को प्रदेश उपाध्यक्ष, जीतन राम व सुनील पासवान को प्रदेश प्रवक्ता, रामेश्वर राम को पलामू जिलाध्यक्ष, ओम प्रकाश राम को सरायकेला खरसावां का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया। 

आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य सीताराम रवि, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा नीरज पासवान, भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रंजन पासवान, रंजय भारती, भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभात भुईया, विमल बैठा, ध्रुव कुमार हरी, भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री, कमलेश राम, विमल बैठा, विशाल वाल्मीकि, मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता शंकर रजक, मोर्चा के कार्यालय मंत्री योगेंद्र लाल, मोर्चा के सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी राजीव लाल सहित प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Jharkhand Aaj Kal

Share
Published by
Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

3 months ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

3 months ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

3 months ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

3 months ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

3 months ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

5 months ago