बिजली के करंट से मृत ग्रामीण के श्राद्ध कर्म में सांसद विद्युत वरण महतो ने किया आर्थिक सहयोग

विगत 2 जून को गुड़ाबांदा प्रखण्ड स्थित सिंहपुरा पंचायत के डोंगादोह ग्राम निवासी कुनु सबर की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई थी। कुनु सबर अपने परिवार का एक मात्र रोजगार का श्रोत था। कुनु मजदूरी कर अपने पूरे परिवार का भरणपोषण करता था l भाजपा के ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष गौर चंद्र पात्र तथा मंडल अध्यक्ष रविंद्र नाथ गांतात ने इस दुखद घटना से सांसद विद्युत वरण महतो को अवगत कराया और परिवार के गरीबी को देखते हुए दोनों भाजपा नेताओं ने कुनु के श्राद्धकर्म में हर संभव मदद करने के लिए सांसद से निवेदन किये थे।
जिसपर सांसद महोदय ने आज मंडल अध्यक्ष श्री रविंद्र नाथ गांतात को भेजकर शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कुनु के श्राद्धकर्म में आर्थिक सहायता की। सांसद ने कहा है भाजपा शोकाकुल परिवार के साथ हमेशा खड़ा रहेगा , जरूरत पड़ने पर प्रभावित परिवार की आगे भी मदद की जाएगी और उपायुक्त से बात कर कुनु सबर के आश्रित को ” पारिवारिक लाभ योजना ” का लाभ भी दिलाया जाएगा।
मौके पर गुड़ाबांदा मंडल के मंत्री द्विजेन प्रधान, कोषाध्यक्ष आलोक कुमार पात्र तथा एसटी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष श्री गुरु चरण मुंडा उपस्थित थे ।

Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

3 months ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

3 months ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

3 months ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

3 months ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

3 months ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

5 months ago