धनबाद में छात्राओं के प्रदर्शन के दौरान उन पर लाठीचार्ज करने वाले एसडीओ पर कार्यवाही तथा जैक इंटर रिजल्ट में संशोधन हो- डॉ अजय कुमार

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और जमशेदपुर के पूर्व सांसद व आईपीएस डॉ अजय कुमार ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर बारहवीं के छात्राओं के प्रदर्शन के दौरान उनपर लाठीचार्ज करने वाले एसडीओ पर कार्यवाही तथा जैक इंटर रिजल्ट में संशोधन का अनुरोध किया है।

पत्र में डॉ अजय ने लिखा है कि शुक्रवार को धनबाद में जब इंटर की परीक्षा में फेल विद्यार्थी जैक (JAC) के खिलाफ धनबाद के डीसी कार्यालय पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे, उसी दौरान एसडीओ सुरेंदर कुमार ने छात्राओं पर जमकर लाठी भांजी, जिसमें कई छात्राएं घायल हुईं। ये सभी छात्राएं समाहरणालय परिसर में अपनी मांग रखने आई थीं, लेकिन पुलिस ने उन्हे रोक दिया और लाठीचार्ज तक पहुंच गयी। छात्राओं का आरोप है कि एसडीएम सुरेद्र कुमार खुद लाठी चला रहे थे। वे छात्राओं को गंदी-गंदी गाली भी दे रहे थे। इससे आम लोगों में आक्रोश है। 

अत: सरकार को ऐसे एसडीएम पर अविलम्ब कार्यवाही करना चाहिए एवं सरकार जैक इंटर रिजल्ट में भी अतिशीघ्र सुधार कर संशोधित रिजल्ट भी जारी  करना चाहिए ।

Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

3 months ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

3 months ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

3 months ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

3 months ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

3 months ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

5 months ago