सांसद विद्युत बरण महतो ने स्वयं हॉस्पिटल पहुँचकर मरीज का ₹181000 का बिल माफ कराया

मानगो शांति नगर निवासी राहुल सिंह जो की ट्रक चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते है। बीते 27 जून के दिन राष्ट्रीय राजमार्ग 33 में गालूडीह के समीप राहुल सिंह का सड़क दुर्घटना में घायल होने के पर स्थानीय लोगों के द्वारा घाटशिला सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घाटशिला सदर अस्पताल से रेफर करने पर 1/7/2021 को भाजयुमो मानगो मंडल अध्यक्ष सुशील पाण्डे द्वारा राहुल सिंह को टीएमएच अस्पताल में बेहतर ईलाज हेतु भर्ती करवाया। कई दिनों के उपचार का पश्चात डॉक्टरों ने बेहतर ईलाज हेतु इन्हें कोलकाता ले जाने का सुझाव दिया। टी एम एच द्वारा छुट्टी देने के साथ ही 4 लाख 76 हजार का बिल भुगतान करने को कहा। इनके परिजनो ने किसी तरह 2 लाख 95 हजार का बिल भुगतान किया। उसके बाद भाजयुमो मानगो मंडल अध्यक्ष सुशील पाण्डे एवं भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य रवींद्र सिंह सिसोदिया ने जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद विद्युत बरण महतो से संपर्क किया। जिसके बाद सांसद महतो स्वयं देर रात्रि में टीएमएच पहुंचकर राहुल के ईलाज का 181000 (एक लाख इकयासी हजार रुपये) माफ करवाकर राहुल को टीएमएच अस्पताल से कोलकाता भेजवाए।

राहुल के परिवार वालों ने जमशेदपुर लोकसभा के सांसद महोदय, भाजयुमो मानगो मंडल के अध्यक्ष, एवं जमशेदपुर महानगर के कार्यसमिति का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया।

Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

3 months ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

3 months ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

3 months ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

3 months ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

3 months ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

5 months ago