बोकारो जिला अंतर्गत माराफारी थाना क्षेत्र के बांसगोड़ा में पंचायत के द्वारा तुगलकी फरमान जारी कर एक विधवा को पूरे परिवार के साथ घर से बाहर निकाल दिया गया। ऐसे में परेशान महिला अपने परिवार के साथ घर के बाहर कई दिनों से भूखे-प्यासे खुले में रहने को मजबूर थी। कई पुलिस अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर लगाने के बाद भी महिला को कोई राहत नसीब नहीं हुई। ऐसे में, गुरुवार को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी को ट्विटर के माध्यम से कई दिनों से चक्रवात के बीच प्रताड़ित हो रही फुलमुनि टुडू की जानकारी मिली। पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने उपरोक्त समस्या पर त्वरित संज्ञान लेते हुए झारखंड पुलिस, बोकारो के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक से मामले को संज्ञान लेकर मदद की अपील की। इनके ट्वीट के बाद सक्रिय हुआ प्रशासन।
कुणाल षाड़ंगी द्वारा किये गए ट्वीट पर झारखंड पुलिस मुख्यालय ने संज्ञान लेकर बोकारो पुलिस को मदद का आदेश दिया। बोकारो पुलिस ने कुणाल षडंगी और पुलिस मुख्यालय को फ़ोटो के साथ सूचित करते हुए बताया कि फुलमुनि टुडू को पंचायत भवन में उनके अपना घर बनने तक रखवा दिया गया है जहाँ उनके जरुरत का सारा सामान प्रशासन द्वारा उपलब्ध करवाया गया है। फुलमुनि टुडू ने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी के द्वारा किये गए मदद हेतु आभार जताया है। वहीं, कुणाल षाड़ंगी ने त्वरित पहल के लिए झारखंड पुलिस मुख्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया।
पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…
झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…
गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…
प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…
रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…
रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…