Categories: राजनीति

केंद्र से फ्री में टीके मांगने पर बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन को कहा: पहले झूठे सपने बेचे और अब हाथ खड़े कर दिए

झारखंड सरकार और केंद्र के बीच तनातनी जारी है। मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री लगातार केंद्र पर झारखंड के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाते आए हैं। कुछ महीने पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा था कि राज्य के 18+ वर्ग के लोगों को राज्य सरकार फ्री में टीके लगाएगी। केंद्र अगर टीके उपलब्ध नहीं कराएगा तो हम खुद ग्लोबल टेंडर के जरिए अपने लोगों को टीके उपलब्ध कराएंगे पर कल मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा की अट्ठारह वर्ष से ऊपर की आयु के लोगों को टीका उपलब्ध कराई जाए। अब इस बात को लेकर झारखंड भाजपा ने मुख्यमंत्री की फजीहत करनी शुरू कर दी। युवा मोर्चा से लेकर भाजपा के विधायक, वरिष्ठ नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री की खिंचाई की है।

इस मुद्दे पर भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने भी मुख्यमंत्री को लिखा कि

राज्य में सभी को निःशुल्क टीका देने का वादा कर चुके मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन जी अब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को पत्र लिखकर राज्य के 18+ आयुवर्ग के लिए निःशुल्क टीका उपलब्ध कराने का अनुरोध कर रहे हैं।
अभी कुछ दिनों पूर्व राज्य सरकार ने ग्लोबल टेंडर के माध्यम से सीधे टीका खरीदने की बात कही थी।
अब सवाल है कि राज्य की आर्थिक स्थिति इतनी विकट है तो अगर कंपनियां टीका देने को राजी हो जाती तो उसका भुगतान कैसे होता?
या ये ग्लोबल टेंडर केवल पब्लिसिटी स्टंट था, लोगों को पहले झूठे सपने बेचे और अब हाथ खड़े कर दिए।
टीके को लेकर जनता को सच बताइए सीएम साहब।

Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

3 months ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

3 months ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

3 months ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

3 months ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

3 months ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

5 months ago